Corona : देश में पिछिले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 15 हजार से ज्यादा नए मरीज
नईदिल्ली…. (Corona) देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 15590 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 15975 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 191 लोगों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 5 लाख 27 हजार 683 हो गई है। जिसमें से 2 लाख 13 हजार 027 एक्टिव मामला है।
वहीं (Corona) 1 करोड़ 1 लाख 62 हजार 738 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 51 हजार 918 लोगों की मौत हो चुकी है।

