राष्ट्रीय

corona: देश में बीते 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 93249 नए केस

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (corona) देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 93249 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 60048 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 513 मरीजों की जान चली गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (corona) संक्रमण का मामला 1 करोड़ 24 लाख 85 हजार 509 हो गया है। जिसमें से 6 लाख 91 हजार 597 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 16 लाख 29 हजार 289 (corona) मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 64 हजार 623 संक्रमितों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *