प्रदेश

corona: प्रदेश में आज कोरोना के 5818 नए मरीजों की पहचान, 31 मरीजों ने तोड़ा दम

संझा बिहनिया रायपुर…. (corona) प्रदेश में आज कोरोना के 5818 नए मरीज मिले है। वहीं 1172 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 31 मरीजों की जान चली गई है।

आज जो कोरोना (corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 2287, दुर्ग से 897, बिलासपुर से 342, राजनांदगांव से 341, महासमुंद से 303, कोरबा से 221, धमतरी से 161, कबीरधाम से 118, जशपुर से 117, जांजगीर-चांपा से 110, बालोद से 102, गरियाबंद से 101, कोरिया से 96, सूरजपुर से 88, कांकेर से 87, रायगढ़ से 84, बस्तर से 80, बलौदाबाजार से 76, बेमेतरा से 67, सरगुजा से 65, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 34, मुंगेली से 33, बलरामपुर से 23, कोंडागांव से 9, दंतेवाड़ा एवं सुकमा से 6-6, नारायणपुर से 2, बीजापुर से 1 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमण का मामला 3 लाख 63 हजार 796 हो गया है। जिसमें से 36312 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 23 हजार 201 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 4283 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *