राजनिती

BJP: नक्सली नित्य ख़ून की होली खेल रहे हैं और नक्सली उन्मूलन के नाम पर सिर्फ़ ज़ुबानी ज़मा-ख़र्च कर रही प्रदेश सरकार : साय

संझा बिहनिया रायपुर…. (BJP) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने शनिवार को फिर हुई नक्सली-पुलिस मुठभेड़ में पाँच जवानों की शहादत पर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं। उन्होंने घायल 30 जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

श्री साय ने ‘लाल आतंकी माओवादियों’ के ख़ूनी खेल को लेकर एक बार फिर नक्सली उन्मूलन के लिए ठोस रणनीतिक क़दम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया है। (BJP)  श्री साय ने भाजपा परिवार की ओर से शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर जवानों के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जवानों की शहादत पर ठोस क़दम उठाने का वक़्त आ गया है।

भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि प्रदेश में क्रूर हिंसक नक्सली नित्य ख़ून की होली खेल रहे हैं और प्रदेश सरकार नक्सली उन्मूलन के नाम पर पिछले दो साल से सिर्फ़ ज़ुबानी ज़मा-ख़र्च कर रही है। प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के शासनकाल में नक्सली वारदातों पर अंकुश लगा था, जिस पर आगे बढ़ने के बजाय प्रदेश की मौज़ूदा कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को फिर लाल आतंक के शिकंजे में कस दिया है।

श्री साय ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल में नक्सली उन्मूलन की किसी ठोस नीति का खाका तक तैयार नहीं किया है और नक्सली उन्मूलन के नाम पर केंद्र सरकार को चिठ्ठियाँ लिखकर अपनी ज़िम्मेदारी से भाग रहे हैं। भाजपा शुरू से नक्सली उन्मूलन के लिए एक समन्वित रणनीति पर काम करने पर ज़ोर देती रही है, लेकिन प्रदेश सरकार इस दिशा में कोई पहल नहीं कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *