प्रदेश

Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1421 नए मरीजों की पहचान, राजधानी में भी 188 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना (corona) के 1421 नए मरीज सामने आए है। वहीं 978 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छु्ट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 9 लोगों की जान चली गई है।

पिछले 24 घंटों में जो (corona) नए मरीजों की पहचान हुई है, उसमें रायपुर से 188, बिलासपुर से 131, जांजगीर-चांपा से 126, दर्ग से 117, महासमुंद से 107, राजनांदगांव से 104, बालोद से 73, रायगढ़ से 71, बलौदाबाजार से 62, कोरबा से 56, सरगुजा से 51, धमतरी से 48, गोंडागांव से 36, सूरजपुर से 34, कबीरधाम एवं जशपुर से 27-27 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमण का मामला बढ़कर 2 लाख 51 हजार 120 हो गया है। जिसमें से 19778 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 28 हजार 304 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3038 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *