प्रदेश

Chhattisgarh: जीआईएस आधारित आनलाइन सिस्टम में देश में रायपुर को मिला दूसरा स्थान

संझा बिहनिया रायपुर … (Chhattisgarh) जीआईएस आधारित ऑनलाइन सिस्टम पर देश में रायपुर को दूसरा स्थान मिला है। इसके लिए रायपुर नगर निगम को राष्ट्रीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रायपुर नगर निगम को देश के अग्रणी निकायों में संपत्तिकर वसूली में किये गये प्रयासों के लिये पुरुस्कृत किया। महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर नगर निगम की ओर से भारत सरकार से ऑनलाइन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया।

बता दें कि (Chhattisgarh) नगर निगम रायपुर में राजस्व विभाग के माध्यम से वर्ष 2017-18 में जीआईएस आधारित ऑनलाइन सिस्टम की इस योजना की शुरुआत एमओयूडी व विश्व बैंक की सहायता से हुई थी। उस समय नगर निगम रायपुर में राजस्व विभाग के तत्कालीन अध्यक्ष एजाज ढेबर थे।

उस अवधि के दौरान राजस्व विभाग के तत्कालीन अध्यक्ष श्री ढेबर के सतत प्रयासो एवं मार्गदर्शन के स्वरूप आज (Chhattisgarh) रायपुर नगर निगम के राजस्व विभाग को जीआईएस आधारित ऑनलाइन सिस्टम से निकायों में संपत्तिकर वसूली में किये गये प्रयासों के लिये देश भर में सराहा जा रहा है।

केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज रायपुर निगम द्वारा विशेष रूप से राजस्व विभाग के माध्यम से करवाये गये ड्रोन सर्वे एवं उससे तैयार जीआईएस नक्शों के आधार पर शत प्रतिशत कव्हरेज के साथ डोर टू डोर सर्वे संपत्तिकर वसूली व ऑनलाइन भुगतान के लिए तैयार प्रणाली की सराहना की ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *