corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 413 नए केस, रायपुर में भी 99 पाजिटिव
संझा बिहनिया रायपुर…. (corona) प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 413 नए मरीज सामने आए है। वहीं 502 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई है।
प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना (corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 99, दुर्ग से 75, रायगढ़ से 31, कोंडागांव से 27, बलौदाबाजार से 26, बिलासपुर से 17, महासमुंद एवं राजनांदगांव से 15-15, धमतरी एवं सूरजपुर से 14-14, कोरबा से 10, सरगुजा से 9, जांजगीर-चांपा से 8, बेमेतरा एवं कबीरधाम से 7-7 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 05 हजार 102 हो गई है। जिसमें से 4260 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 97 हजार 144 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीत ली है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3698 लोगों की मौत हो चुकी है।

