chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल इस बार लोकवाणी मेंं युवाओं से करेंगे बात
संझा बिहनिया रायपुर…. (chhattisgarh) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 14 वीं कड़ी का प्रसारण 10 जनवरी को होगा। इस बार सीएम लोकवाणी में युवाओं से बातचीत करेंगे।
(chhattisgarh) इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 28, 29 और 30 दिसंबर को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं।
लोकवाणी का प्रसारण (chhattisgarh) छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10:30 से 11 बजे तक होगा।

