राष्ट्रीय

corona: देश में बीते 24 घंटों में 18732 नए मरीजों की पहचान, 279 लोगों की मौत

नई दिल्ली…. (corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18732 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 21430 संक्रमितों को स्वस्थ होेने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 279 लोगों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (corona) संक्रमण का मामला बढ़कर 1 करोड़ 1 लाख 87 हजार 850 हो गया है। जिसमें से 2 लाख 78 हजार 690 एक्टिव मामला है।

उहचे 97 लाख 61 हजार 538 लोगों ने कोरोना (corona) से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 47 हजार 622 लोगों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *