Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल कल से दो दिनी महाराष्ट्र दौरे प्रवास पर
संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) सीएम भूपेश बघेल कल से महाराष्ट्र के दो दिन के प्रवास पर रहेंगे। सीएम बघेल तय कार्यक्रम के तहत सुबह 10.30 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से विमान से प्रस्थान कर 11.45 बजे साई बाबा अंतर्राष्ट्रीय विमानतल शिरडी पहुँचेंगे।
इसके बाद वहां से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 12.20 बजे अमृतवाहिनी इंजीनियरिंग कॉलेज संगमनेर हेलीपैड पहुंचेंगे। (Chhattisgarh) सीएम बघेल वहां से कार से 12.50 बजे मालपानी लॉन संगमनेर पहुंचकर जयन्ती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सीएम बघेल कार्यक्रम के बाद 3.40 बजे हेलीकॉप्टर से शिरडी सांई बाबा मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। (Chhattisgarh) सीएम बघेल शाम 5.15 बजे शिरडी के साईं बाबा अंतर्राष्ट्रीय विमानतल से रवाना होकर 6 बजे नागपुर के डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय विमानतल आएंगे। श्री बघेल रात्रि विश्राम नागपुर में करेंगे।

