राजनिती

ncp: नवीन राव बने राष्ट्रवादी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव

संझा बिहनिया रायपुर…. (ncp) राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव नीलकण्ठ त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर लाल दनवानी, सोनू गोस्वामी की उपस्थिति में युवा प्रदेश अध्यक्ष माननीय राहुलराज पांडेय की सहमति से भिलाई निवासी नवीन राव को प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया गया।

कार्यालय प्रभारी (ncp) टेकराम देवांगन ने बताया कि एनसीपी के वरिष्ठ नेता नीलकण्ठ त्रिपाठी छत्तीसगढ़ में एनसीपी को वापस से पहले जैसा मजबूत सशक्त पार्टी का विस्तार करने में जुटे है।

त्रिपाठी जी ने बताया कि स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ला एवं स्वर्गीय राम अवतार जग्गी ने जिस प्रकार पार्टी का प्रदेश में विस्तार किया था। (ncp) पार्टी को ऊँचाई तक ले गए थे, उसी प्रकार अब फीर से एनसीपी के परचम प्रदेश में लहराएगा।
राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ताओं से लगातार नीलकण्ठ त्रिपाठी की बैठक चल रही है। जल्द ही राष्ट्रीय नेतृत्व कर्ताओं का प्रदेश में आवागमन चालू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *