BJP: बुनियादी तौर पर और अधिक जनता से जुड़ना होगा: डी. पुरन्देश्वरी
संझा बिहनिया रायपुर…. (BJP) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरन्देश्वरी व सह प्रभारी व बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन ने जिला अध्यक्षों व जिला प्रभारियों की बैठक ली।
भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी डी. पुरन्देश्वरी ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता हमारी शक्ति का आधार है। कार्यकर्ता जब कर्मयोग से संगठन की मजबूती के लिए जुटता है तो निश्चित ही एक संकल्प के साथ हम बदलाव की ओर बढ़ते है। हमें प्रदेश सरकार की नाकामियों को अधिक से अधिक जनता तक पहुंचा कर जनता के बीच हमारे जुड़ाव को और अधिक मजबूत करने की जरूरत है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है और इस नाकाम सरकार की खामियों को बताने की जरूरत है।
(BJP) राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी. पुरन्देश्वरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा का हमेशा ही संगठनात्मक ढांचा मजबूत रहा है और एक बार हमें एकजुट होकर विजय छत्तीसगढ़ 2023 के लिए अभी से जुटना होगा। प्रदेश सह प्रभारी व बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि पार्टी के जिलाध्यक्ष व जिले के प्रभारियों पर स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की अहम जिम्मेदारी है। जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी, सभी कार्यकर्ताओं के बीच जितना अधिक सक्रिय रहेंगे उसका लाभ पार्टी संगठन को मिलेगा।

