प्रदेश

Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 169 नए मरीजों की पहचान, रायपुर में भी 48 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 169 नए मरीज पाए गए है। वहीं 159 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 48, दुर्ग से 41, सरगुजा से 12, बिलासपुर से 11, रायगढ़ एवं राजनांदगांव से 9-9, महासमुंद से 5, धमतरी एवं कोरबा से 4-4, बेमेतरा, कोरिया एवं बस्तर से 3-3, कबीरधाम, गरियाबंद एवं कांकेर से 2-2 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमित मरीजों की संख्या 3 लाख 09 हजार 059 हो गई है। जिसमें से 3258 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 02 हजार 069 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3772 संक्रमितों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *