राजनिती

BJP: कोरवा परिवारों ज़मीन छल-कपट करके मंत्री के पुत्र के नाम कर हथियाने के लिए मंत्री को बर्ख़ास्त कर दोषियों को सजा दिलाएँ : साय

संझा बिहनिया रायपुर…. (BJP) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने पाँच कोरवा परिवारों के खाते की लगभग 25 एकड़ पूरी ज़मीन छल-कपट करके प्रदेश के मंत्री अमरजीत भगत के न्यायाधीश पुत्र के नाम कर हथिया लिए जाने के बेहद गंभीर ख़ुलासे के बाद प्रदेश की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार को किसान-आदिवासी विरोधी बताते हुए मंत्री भगत को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्ख़ास्त कर पूरे मामले की जाँच करा दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

(BJP) श्री साय ने कहा कि वास्तव में तो इस प्रदेश सरकार को भी एक पल सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है, जिसमें कमीशनखोरी करने वाले, सत्ता के घमंड में चूर अपने अड़ियल रवैए से जनस्वास्थ्य से घिनौना खिलवाड़ करने वाले, किसानों की आत्महत्या के कलंक में आकंठ सराबोर होकर शर्मनाक सियायत करने वाले और भोले-भाले आदिवासियों के साथ छल-कपट करने में ज़रा भी नहीं हिचकते मंत्रियों ने प्रदेश को क़दम-क़दम पर शर्मिंदा ही किया है।

भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है, प्रदेश के तमाम माफिया अपने-अपने बिलों से बाहर आकर लोगों का जीना हराम किए बैठे हैं। अभी हुए इस ताज़े ख़ुलासे के बाद कोरवा परिवारों को अब यह आशंका सता रही है कि यदि इस पर रोक नहीं लगी और कार्रवाई नहीं हुई तो ज़मीन माफिया कोरवा-परिवारों की पूरी ज़मीन ही कब्ज़ा लेंगे। श्री साय ने कहा कि राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कोरवा जनजाति के परिवारों की ज़मीन एक मंत्री पुत्र के नाम कर दिए जाने का यह मामला प्रदेश सरकार के कलंकपूर्ण राजनीतिक चरित्र का परिचायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *