NCP के वरिष्ठ नेता नीलकण्ठ त्रिपाठी ने की छत्तीसगढ़ सरकार से 10 प्रतिशत सवर्ण आरक्षण लागू करने की मांग
संझा बिहनिया रायपुर। (NCP) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता नीलकण्ठ त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ट्वीट कर पूछा कि सामान्य वर्ग के साथ उपेक्षित व्यवहार क्यों किया जा रहा है। क्या सामान्य वर्ग आपका जनता नही है? क्या सामान्य वर्ग के लोग आप को वोट नही देते है?
(NCP) नीलकण्ठ त्रिपाठी ने मीडिया से कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि जनता को शासन प्रशासन द्वारा दिये गए योजनाओं का लाभ प्रदान हो सके। परंतु सरकार को न तो युवाओ के रोजगार की चिंता है। पक्ष हो या विपक्ष विधानसभा सत्र में युवाओ के रोजगार के बारे में चर्चा नही करती है, वही जब केंद्र सरकार गरीब सवर्णों को 10% आरक्षण देने का प्रस्ताव पारित की है तो छत्तीसगढ़ में अभी तक लागू क्यो नही किया गया है ।
(NCP) एक तरफ हमारा संविधान कहता है जाति वाद को बढ़ावा देना कानूनी अपराध है दूसरी तरफ यही सरकार जातिवाद को बढ़ावा दे रही है सभी जाति वर्ग के लोगो को सरकार के द्वारा दिये गए योजनाओं का लाभ लेने का अधिकार है। सामान्य वर्ग हो या ओबीसी हो या एससी-एसटी सभी को समान अधिकार मिलना चाहिए। सभी देश की जनता है एक ही परिवार के लोग है।

