chhattisgarh : प्रत्येक गांव को किया जाएगा पंचवटी गांव के रूप में विकसित, वर्ष भर चलेगा वृक्षारोपण अभियान – रुद्र शक्ति वाहिनी
संझा बिहनिया रायपुर...(chhattisgarh) विश्व मानव रक्षा अभियान के तहत संत सनातन धर्म सेवा संस्थान,रुद्र शक्ति वाहिनी और शुभम शिक्षण कला संस्थान के द्वारा पूरे राज्य में वृक्षारोपण अभियान चलाया जायेगा, यह अभियान पूरे देश में चलेगा इसकी शुरुवात छत्तीसगढ़ से की जा रही है,
रुद्र शक्ति अभियान के संस्थापक हनुमान दास जी के निर्देश पर कार्यकर्ता पूरे देश में वृक्षरोपण करेंगे, (chhattisgarh) इस योजना में प्रत्येक गांव को पंचवटी गांव के रूप में विकसित करने की योजना है जिसमे हर गांव में कम से कम पांच पेड़ लगाये जाएंगे जिनसे ऑक्सीजन मिलेगी,
इस अभियान में पूरे देश से लाखों लोग जुड़ेंगे , सभी वृक्षो को लगाने और बचाने के लिए सभी को प्रेरित करेंगे।

