प्रदेश

corona का छालीवुड पर कहर, अखबार मे छपी खबर , कोई कर रहा मजदूरी तो कोई बेच रहा फल

corona का छालीवुड पर कहर, अखबार मे छपी खबर , कोई कर रहा मजदूरी तो कोई बेच रहा फल

संझा बिहनिया रायपुर… (corona) रायपुर के जाने माने अखबार हरिभूमि ने अपने प्रथम पृष्ठ पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा के तकनीशियनों की जीवन व्यथा का बखान किया है, जो वाकई में दिल को छु लेने वाला है, छत्तीसगढ़ी सिनेमा के मेकअप मेन चोवाराम साहू और डांस ग्रुप संचालक मनोज आज मजदूरी करने और फल बेचने पर मजबूर है,

इस कोरोना महामारी ने इन कला के साधको से जहां रोजगार छीना वहीं हाथों से ब्रश भी, पिछले कोरोना काल से लेकर आज तक इनके पास काम के नाम पर कुछ नही रहा ऐसे मे इनके सामने घरवालो का पेट भरने के लिए मजदूरी के आलावा कोई विकल्प नही रहा,

इन कला के साधकों ने कहा कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा इंडस्ट्रीज मे कई एशोसियेशन काम करते है जो इनके हित की बात करते है, लेकिन सारे संगठन इस कोरोना (corona) काल मे गायब नजर आय, किसी ने इनकी सुध नही ली , संगठन के आलावा निर्माता निर्देशको ने भी इनका हाल जानने की जहमत भी नही उठाई,
इन्ही की मेहनत से फिल्मे बनाई जाती है और निर्माता पैसे भी कमाते है, लेकिन इनके सामने जब प्रकृति ने विकराल समय खड़ा किया तो ये उससे अकेले ही लड़े, संगठनों के सदस्यो ने बताया कि उनके पास भी रुपये आपसी सहयोग से ही इकठ्ठे होते है , पिछले कोरोना (corona) काल में उन्होंने काफी कलकारो की मदद की लेकिन इस बार उनकी भी झोली खाली है तो वो क्या करें,

बहरहाल जब दूसरे अखबारों ने कोरोना काल मे ये छापा की कलाकार समय का उपयोग कैसे कर रहे है तब हरिभूमि ने इन कला के साधको के वर्तमान जीवन पर प्रकाश डाला और सिनेमाई दुनिया से अलग लोगों को सिनेमा की वास्तविकता से अवगत कराया जो सराहनीय है , सभी ने कहा कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दिग्गजो को कम से कम इनका मोटिवेशन करना था ताकि ऐसे समय में इनका मनोबल बढ़ता तो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *