प्रदेश

पेट्रोल डीजल और बढ़ती मंहगाई के विरोध मे कांग्रेस की सायकल रैली, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सायकल चलाकर विरोध जताया।

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा बढ़ती मंहगाई के विरोध मे राजधानी रायपुर मे सायकल रैली निकाली गई । सायकल रेली मे प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम विशेष रूप से शामिल हुए।

कांग्रेस मंहगाई के विरोध मे लगातार धरना प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी मे आज सायकल रैली निकाली गयी है।
कांग्रेस जनो का मानना है कि केंद्र सरकार की गलत नीतियो के कारण पेट्रोलियम उत्पादो सहित आवश्यक वस्तुओ की कीमते बेतहाशा बढ़ रही है। बढ़ती मंहगाई ने कोरोना काल मे लोगो को दोहरी परेशानी बढ़ा दी है। पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे है। जिससे आम आदमी की जेब ढीली होने लगी है। तेल के बढ़ते दामो से ट्रांसपोर्ट की कीमते बढ़ी है इसका सीधा असर फल, सब्जी, दूध पर दिख रहा है, साथ ही पेट्रोल डीजल के कीमतो मे बेतहाशा वृद्धि का असर घर की रसोई पर भी पड़ा है। वही दूसरी ओर केंद्र की मोदी सरकार निष्ठुर होकर पेट्रोल एवं डीजल के रेट बढ़ा रही है।

शहर प्रवक्ता मोहम्मद फहीम ने बताया कि सभी ब्लाॅक अध्यक्षो द्वारा अपने ब्लाॅको से सायकल रैली के लिए जयस्तंभ चैक पहुचे। सायकल रैली सुबह 10ः00 बजे से जयस्तंभ चैक से कोतवाली चौक , सदर बाजार, आजाद चौक ,रामसागर पारा , राठौर चैक, दुर्गा काॅलेज, ग्लोबल चौक, देवेंद्र नगर चौक से होकर शास्त्री चौक पहुंची जहां सायकल रैली का समापन हुआ ।

आजाद चैक मे प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी द्वारा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।
पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की कीमतो मे लगातार बढोतरी से रोजमर्रा के आवश्यक वस्तुएं तेल दुध फल सब्जी के कीमते बढ़ी है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा विरोध स्वरूप शास्त्री चौक मे चूल्हे मे बिना दुध की चाय एवं बिना तेल के पानी मे भजिया तला गया।

रैली के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता यूपीए सरकार और मोदी सरकार के कार्यकाल मे कु्रड ओईल और डीजल पेट्रोल की कीमतो का तुलनात्मक विवरण वाला जैकेट पहने हुए थे और विभिन्न नारो के साथ बैनर लिये हुए थे।
सायकल रैली का जगह जगह स्वागत किया गया।
ब्लाॅक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगडी के द्वारा जयस्तंभ चैक मे सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ स्वागत किया गया।
कोतवाली चैक मे ब्लाॅक अध्यक्ष नवीन चंद्राकर द्वारा सूत की माला से स्वागत किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *