राजनिती

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार की जा रही वृद्धि के विरोध में साईकल चलाकर विरोध प्रदर्शन

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही प्रतिदिन बेतहाशा वृद्धि के चलते महंगाई सातवें आसमान पर है, जिससे आम आदमी त्रस्त हैं , पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों के कारण दैनिक जीवन की उपयोगी वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं,जहाँ एक ओर महंगाई बढ़ रही हैं आम आदमी हताश हैं,परेशान हैं।

वहीं दूसरी ओर केंद्र की मोदी सरकार निष्ठुर होकर बिना किसी फिक्र के मनमानी करते हुए पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि कर रही हैं जिसके फलस्वरूप आम आदमी का जीना दूभर हो गया हैं।आम आदमी द्वारा झेले जा रहे महंगाई के इस मार के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के  अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम , प्रभारी महामंत्री (संगठन)  चंद्रशेखर शुक्ला , पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ,महापौर एजाज ढेबर ,रायपुर नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे ,अध्यक्ष रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी गिरीश दुबे सहित  बड़ी संख्या में कांग्रेस जनो ने सायकल चला कर विरोध दर्ज किया!

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *