कला जगत

स्वर सम्राट दुकालू यादव के स्वर से सजे गीत की हो रही शूटिंग, निर्माता दिनेश साहू लेकर आ रहे हैं इस नवरात्रि जस गीत

SANJHA BIHANIYA…धमतरी स्थित बिंदेश्वरी दाई की महिमा पर आधारित एक जस गीत का निर्माण इन दिनों बंजारी मंदिर रावण भाटा ने किया जा रहा है, इस गीत का निर्माण निर्माता दिनेश साहू ने किया है और स्वर दिया है दुकालू यादव ने

इस गीत में Dhamtari की बिलई माता यानी बिंदेश्वरी दाई की महिमा का गुणगान किया गया है , गाने के फिल्मांकन के दौरान अभिनेता के रूप में दिनेश साहू और विक्रम राज ने माता की महिमा के गुणगान पर अभिनय किया है, इस गीत को कोरियोग्राफ कर रहे हैं राम यादव, आठ ग्रुप डांसरों से सजा यह गीत नवरात्र में प्रदर्शित किया जाएगा,

एमडी इंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर प्रदर्शित होने वाले इस जस गीत को लेकर निर्माता दिनेश साहू ने बताया की होली में इस चैनल का निर्माण किया गया था और होली गीत यूट्यूब पर प्रदर्शित किया गया था जिसे हजारों लोगों ने पसंद किया , लोगों की पसंद को देखते हुए नवरात्रि में जस सम्राट दुकालू यादव के स्वर से सजे इस जस गीत का निर्माण किया जा रहा है,इस गीत के डीओपी हैं राजू देवदास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *