राजेश पंड्या का भी कट गया…. केक… एमडी एंटरटेनमेंट की परंपरा का पांचवा पड़ाव. गढ़कलेवा में हुआ जन्मदिन का सेलिब्रेशन
संझा बिहनिया…जाने-माने अभिनेता,डांसर व कोरियोग्राफर राजेश पंड्या का आज जन्मदिन था, ऐसे में एमडी एंटरटेनमेंट के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू कहां पीछे रहने वाले थे, उन्होंने तुरंत राजेश पंड्या को फोन लगाया और उनका जन्मदिन सेलिब्रेट करने का निवेदन किया और अपनी परंपरा के बारे में जानकारी दी, जिससे राजेश पंड्या बेहद गदगद हुए और उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया, शाम को 5:00 बजे सभी गढ़कलेवा में एकत्रित हुए और राजेश पंड्या का जन्मदिन मनाया गया, इस मौके पर केक काटकर उनको बधाई दी गई
राजेश पंड्या के साथ दिव्या यादव और प्रेम युद्ध की टीम भी शामिल रही, राजेश पंड्या और दिव्या यादव ने एमडी एंटरटेनमेंट की जन्मदिन सेलिब्रेट करने की परंपरा जानकर बेहद प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि यह बहुत अच्छा प्रयास है सभी के साथ खुशी बांटने का, उपस्थित सभी लोगों ने एमडी एंटरटेनमेंट के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू को इस कार्य के लिए बधाइयां और शुभकामनाएं दी

