अब फिल्मों का चयन बारीकी से, लेकिन इंडस्ट्रीज में सक्रियता के लिए गानों में अभिनय करेंगी – जानवी उर्फ प्रतिभा
“हमर पहुना”
हमर फैमिली नंबर वन, मैं वादा निभाहूं, रोमियो गंवई के और ए का मया हे जैसी छत्तीसगढ़ी फिल्मों और दरोगा रंगदार भोजपुरी फिल्म में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री प्रतिभा चौहान अब फिल्मों के चयन को लेकर काफी संजीदा नजर आ रही हैं, प्रतिभा चौहान उर्फ जानवी में कई गुण हैं जैसे वे सिंगिंग और डांसिंग के अलावा वेल एजुकेटेड भी हैं, उन्होंने इकोनामी में m.a. किया है, लेकिन अभिनय के रुझान के चलते उन्होंने अच्छी खासी नौकरी का ऑफर ठुकरा दिया, प्रतिभा चौहान ने एक ऐसी शॉर्ट फिल्म भी अभिनय किया है जिसे अमेरिका में अवार्ड भी मिला है उसका नाम था स्वराज्य संकल्प पथ

प्रतिभा ने संझा बिहनिया से बातचीत में बताया कि गीतों में अभिनय करने से इंडस्ट्री में बना रहा जा सकता है लेकिन एक अभिनेत्री को पहचान फिल्मों में अच्छे अभिनय से ही मिलती है, उन्होंने कहा कि अच्छी कहानियों पर कमर्शियल फिल्मों का निर्माण होना चाहिए मसलन साउथ की फिल्में, लेकिन उसमें भी कहीं ना कहीं छत्तीसगढ़ी संस्कृति का समावेश भी होना चाहिए,छत्तीसगढ़ के स्टील सिटी भिलाई में पली और बड़ी हुई प्रतिभा चौहान एक छोटे और संयुक्त परिवार से ताल्लुक रखती हैं, उनके पिता कामकाजी और माता गृहणी है, उनका एक छोटा भाई भी है, जिनसे वह बहुत प्यार करती हैं

प्रतिभा का कला क्षेत्र में आज भी कोई गॉडफादर नहीं है उन्होंने आज जो भी मुकाम हासिल किया है वह सिर्फ अपनी बदौलत, प्रतिभा की माने तो वह फिल्मों में पैसा कमाने नहीं बल्कि नाम कमाने आई है, अगर कहानी अच्छी होगी और दमदार कैरेक्टर होगा तो वह पैसों को महत्व न देते हुए खूब मेहनत करके अपने अभिनय में डूब कर काम करना पसंद करती हैं,
वर्तमान में प्रतिभा का सुपरस्टार करण खान के साथ किया गीत मोर दीवाना मनमोहना काफी चर्चा में है, चंचल स्वभाव की प्रतिभा हमेशा अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं, लेकिन आज तक उन्हें ऐसा कोई मार्गदर्शक नहीं मिला और ना ही निर्देशक मिला जो उनकी अभिनय क्षमता और उनके अभिनय के प्रति समर्पण को भलीभांति समझ पाया हो…

प्रतिभा ऐसे तो ज्यादातर शूटिंग में ही व्यस्त रहती है, लेकिन जब शूटिंग से फ्री रहती हैं तो वह घर के किचन को संभालती हैं, क्योंकि उन्हें नई नई डिश बनाने का बड़ा ही शौक है, वे डिश बनाकर अपने छोटे भाई और माता-पिता को खिलाती भी हैं, प्रतिभा के बारे में कहा जाता है कि वह बहुत ही नेकदिल और आम जिंदगी जीने में विश्वास रखने वाली लड़की है

