कला जगत

Chhattisgarh: राज टाकीज रायपुर के पूरे हुए 48 साल, राजा भैया का प्रदर्शन 1 जनवरी से भव्य शुभारंभ

संझा बिहनिया रायपुर…. (chhattisgarh) राज टाकीज रायपुर के 48 साल पूरे हो गए। टाकीज के संचालक अक्षय राठी जी ने बताया कि राज सिनेमा रायपुर के गौरव पूर्ण 48 साल हो गये हैं। राज टाकीज रायपुर हमेशा से ही पब्लिक का मनोरंजन करते आया है और हमेशा लगतार करता रहेगा,

नये साल मे पब्लिक के लिए नया तोहफे के रूप में छत्तीसगढ़ी फिल्म राजा भैया का प्रदर्शन किया जा रहा है, माँ फिल्मस के वितरक तरूण सोनी ने अक्षय राठी जी को 48 साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ी फिल्म राजा भैया के प्रदर्शन करने के लिए धन्यवाद दिया है ।

(chhattisgarh) 1 जनवरी से दर्शकों के लिए राजा भैया छत्तीसगढ़ी फिल्म मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक इरफान खान जी हैं , जिन्होने बताया कि राजा भैया फुल एनंटरटेनमेंट फिल्म है, जो पब्लिक को बांध कर रखती हैं

फिल्म में (chhattisgarh) सुपर स्टार अनुज शर्मा ,तानया तिवारी ,नैनी तिवारी , रजनीश झांझी,विक्रम राज,राजू त्रिपाठी,वसीम बाबू,उर्वशी साहू ,लाभांश तिवारी,देवेन्द्र पाण्डेय ,निशांत उपाध्याय, विकास सोनी (मोनू),ऐलीना डेविड,सीमा सिंह ,ज्योति कश्यप ,भानुमति कोसरे ने अभिनय किया है। माँ फिल्मस के तरूण सोनी ने फिल्म का वितरण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *