प्रदेश

प्रेसकर्मी और उनके परिवार जनों को लगाई जा रही है वैक्सीन , प्रेस क्लब में शिविर लगाकर सैकड़ों का हुआ वैक्सीनेशन

SANJHA BIHANIYA RAIPUR….कोरोनावायरस से सुरक्षित रखने लोगों से अपील की गई कि वे वैक्सीन लगवाएं, देश के सभी हिस्सों की तरह छत्तीसगढ़ में भी लोगों ने वैक्सीनेशन को लेकर उत्साह दिखाया ,

इसी कड़ी में प्रेस क्लब रायपुर ने भी इस पुनीत कार्य के लिए क्लब में ही शिविर लगाकर प्रेस कर्मियों और उनके परिवारजनों को कोवैक्सीन और कोविशिल्ड वैक्सीन के दोनों डोज की व्यवस्था करवाई

प्रेस क्लब अध्यक्ष दामू अंबाडारे ने बताया कि वैक्सीन की कमी और लगाने वालों की अधिकता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि प्रेस कर्मी और उनके परिवारजनों को क्लब में ही वैक्सीन लगवाने की व्यवस्था की जाए

उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए शासन , प्रशासन सहित डॉक्टरों की टीम का धन्यवाद दिया, प्रेस क्लब के कार्यालय सचिव शिव दत्ता ने बताया कि इन शिविरों में सैकड़ों प्रेस कर्मी और उनके परिवार जन लाभान्वित हुए हैं

यह शिविर तब तक चलाया जाएगा जब तक शत प्रतिशत प्रेस कर्मियों को वैक्सीन नहीं लग जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *