Corona : देश में बीते 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 20550 नए मरीज, 286 की मौत
नईदिल्ली…. (Corona) देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 20550 नए मरीज मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 26572 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 286 लोगों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 1 करोड़ 2 लाख 77 हजार 853 पहुंच गई है। जिसमें से 2 लाख 62 हजार 272 एक्टिव मामला है।
वहीं (Corona) 98 लाख 34 हजार 141 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 48 हजार 439 लोगों की मौत हो चुकी है।

