राष्ट्रीय

Corona: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2.61 लाख से अधिक नए मरीज, अब तक 1501 मरीजों ने तोड़ा दम

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में 24 घंटे में कोरोना (Corona) के 2.61 लाख से अधिक नए केस सामने आए है। वहीं 1 लाख 38 हजार 423 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 1501 मरीजों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 47 लाख 88 हजार 109 हो गई है। जिसमें से 18 लाख 01 हजार 316 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 28 लाख 09 हजार 643 मरीजों ने कोरोना (Corona) को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 77 हजार 150 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *