राष्ट्रीय

Corona: देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2.57 लाख से ज्यादा नए मरीजों की पहचान, अब तक 4194 की मौत

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 57 हजार 299 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 3 लाख 57 हजार 630 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 4194 संक्रमितों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 62 लाख 89 हजार 290 हो गई है। जिसमें से 29 लाख 23 हजार 400 एक्टिव मामला है।

वहीं 2 करोड़ 30 लाख 70 हजार 365 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। (Corona) इस वायरस से देश में अब तक 2 लाख 95 हजार 525 मरीजों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *