राष्ट्रीय

Corona: देश में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 23 हजार से ज्यादा नए केस

नईदिल्ली…. (corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 23950 नए मरीज मिले है । वहीं 26895 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 333 लोगों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक (corona) देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 99 हजार 66 हो गई है। जिसमें से 2 लाख 89 हजार 240 एक्टिव मामला है।

वहीं 96 लाख 63 हजार 382 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। (Corona) इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 46 हजार 444 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *