प्रदेश

Chhattisgarh: 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलेगा श्रीराम मंदिर निधि का समर्पण अभियान

संझा बिहनिया रायपुर… (Chhattisgarh) अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर के लिये देश भर के प्रत्येक राम भक्त का सहयोग लिया जायेगा इसके लिये विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता पूज्य संतो व शेष समाज के लोगों के साथ घर -घर जायेंगे । श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान की घोषणा करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे ने कहा कि आगामी मकर संक्रांति 15 जनवरी से माघ पूर्णिमा 27 फरवरी तक चलने वाले इस सघन अभियान में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता देश के चार लाख गांवों के 11 करोड़ परिवारों से सम्पर्क कर श्रीराम जन्म भूमि से सीधे जोड़कर रामत्व का प्रचार करेंगे ।

देश की हर जाति, मत, पंथ, सम्प्रदाय, क्षेत्र, भाषा के लोगों के सहयोग के साथ राम मंदिर वास्तव में एक राष्ट्र मंदिर का रूप लेगा। असंख्य राम भक्तों के संघर्ष व बलिदान को नमन करते हुए प्रत्येक राम भक्त से इस राम काज के लिये बढ़ – चढ़ कर आगे आने का आह्वान भी चाहिये । किया । उन्होंने कहा कि इसके लिये हमें सिर्फ निधिदानी ही नहीं अपितु समयदानी भी चाहिए।

(Chhattisgarh) आज इस प्रेस वार्ता को सम्बोधन करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम की जन्म भूमि को पुनः प्राप्त कर देश के सम्मान की रक्षा के लिये हिन्दू समाज ने पाँच सदियों तक संघर्ष किया , अंततः समाज की भावनाओं तथा मंदिर से जूड़ी इतिहास की सच्चाइयों को सर्वोच्च अदालत ने स्वीकार कर भारत सरकार को एक न्यास बनाने का निर्देश दिया। सरकार ने श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से न्याय की घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी ने 5 अगस्त को अयोध्या में पूजन करके मंदिर के निर्माण की गति प्रदान की है।

श्री देशपांडे ने बताया कि मंदिर के निर्माण की तैयारी चल रही है। मुम्बई, दिल्ली, चैन्नई तथा गुवाहाटी के आई आईटी, सीबीआटी रूढ़की , लार्सन एंड प्रक्रिया को गति प्रदान की । ट्यूबो तथा टाटा के विशेषज्ञ इंजीनियर मंदिर की मजबूत नींव की ड्राइंग पर परामर्श कर रहे हैं । (Chhattisgarh) बहुत शीघ्र नींव का प्रारूप सामने आ जायेगा । सम्पूर्ण मंदिर पत्थरों का है । प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट , लम्बाई 360 फीट , तथा चौड़ाई 235 फीट है।

श्री देशपांडे ने कहा कि देश की वर्तमान पीढ़ी को इस मंदिर के इतिहास की सच्चाइयों से अवगत कराने की योजना बनी है । देश की कम से कम आधी जनसंख्या को घर – घर जाकर श्रीराम जन्म भूमि की ऐतिहासिक सच्चाई से अवगत कराया जायेगा । काश्मीर से कन्याकुमारी तथा कच्च से अरूणांचल तक देश का कोई कोना नहीं छोड़ेगा । नागालैंड , अण्डमान निकोबार तथा पर्वतीय क्षेत्रों तक सम्पूर्ण भारत में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता घर – घर पहुंच कर साहित्य देंगे तथा उनका सहयोग लेंगे । लोगों की प्रबल इच्छा है कि भगवान की जन्म भूमि पर मंदिर शीघ्र बने ।

उन्होंने कहा कि जन सम्पर्क अभियान से लाखों कार्यकर्ता जूटेंगे तथा समाज स्वेच्छा से सहयोग करेगा , क्योंकि काम भगवान का है व मंदिर भी राम का है । भगवान के कार्य में धन बाधा नहीं हो सकता । आर्थिक विषय में पारदर्शिता बनाये रखने के लिये न्यास ने 10 रू . , 100 रू . तथा 1000 रू . के कूपन तथा रसीदें छापी है । समाज जैसा देगा उसी के अनुरूप कार्यकर्ता कूपन या रसीद देंगे । करोड़ों घरों में भगवान के मंदिर का चित्र भी पहुंचायेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *