प्रदेश

Corona: प्रदेश में आज कोरोना के 1014 नए मरीजों की पहचान, राजधानी में भी 180 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में शनिवार को कोरोना (Corona) के 1014 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 719 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि  (Corona) इलाज के दौरान 14 मरीजों की मौत हो गई है।

आज कोरोना के जो नए मरीज मिले है, उसमें (Corona) रायपुर से 180, दुर्ग से 118, बिलासपुर से 112, राजनांदगांव से 80, रायगढ़ से 63, जांजगीर-चांपा से 58, जशपुर से 55, कोरबा से 54, सरगुजा से 42, धमतरी से 32, बालोद से 29, बलौदाबाजार से 27, सूरजपुर से 25, महासमुंद से 22, कांकेर से 21, कोरिया से 16, कोंडागांव से 13, बेमेतरा से 11, गरियाबंद से 10, दंतेवाड़ा से 9, बस्तर से 8, कवर्धा एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 7-7, बलरामपुर एवं मुंगेली से 5-5, नारायणपुर से 3, सुकमा से 2 मरीज शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *