Chhattisgarh: रेडियो पर हमर ग्रामसभा का प्रसारण 10 जनवरी को, पंचायत मंत्री देंगे श्रोताओं के सवालों के जवाब
संझा बिहनिया रायपुर…. रेडियो पर 10 जनवरी को हमर ग्रामसभा कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव श्रोताओं के सवालों के जवाब देंगे।
(chhattisgarh) इस कार्यक्रम का प्रसारण शाम 7.30 बजे आठ बजे तक होगा। इस दौरान पंचायत मंत्री वॉट्सएप के जरिए श्रोताओं की तरफ से पूछे सवालों का उत्तर देंगे। साथ ही पंचायत मंत्री सिंहदेव कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे।
(chhattisgarh) कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलोहर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को प्रसारण करेंगे।

