chhattisgarh के कर्मा स्टार राम यादव की नई कृति “लाली लाली लुगरा” साथ में श्रेया पारकर का समकक्ष अभिनय
संझा बिहनिया रायपुर…( chhattisgarh) छत्तीसगढ़ के जाने माने स्टार और डांसर राम यादव को कर्मा गीतों में अभिनय के लिए खासा पहचाना जाता है, बता दे कि राम ने छत्तीसगढ़ी फिल्मों के आलावा भोजपुरी और हिन्दी फिल्मे भी बतौर मुख्य अभिनेता की हैं
(chhattisgarh) अभी विभिन्न चेनलो में गीतो के कोरियोग्राफ करने के साथ साथ राम यादव कुछ गीतों में अभिनय भी कर रहें है , वे खासकर कर्मा गीत पर ज्यादा तवज्जो देते है,क्योंकि उन्हें कर्मा गीतों में ज्यादा पसंद किया जाता है,
अभी जो गीत रिलीज हुआ है उसका टाइटल है लाली लाली लुगरा तोर , इसमें अभिनेत्री श्रेया पारकर ने राम यादव के साथ बराबर प्रदर्शन किया है जिसे देखकर लोग काफी पसंद कर रहे है, गीत में स्वर दिया है सूरज धिरहे और लक्ष्मी कंचन ने,
(chhattisgarh) इस गीत की शूटिंग निमोरा और तुता के आसपास की गई है, इस गीत में ड्रेस और मेकअप का कार्य किया है अंजु उरांव ने, एवीएम गाना पर रिलीज इस गीत में कर्मा की पारंपरिक धुन पर थिरकते दोनो अभिनेता अभिनेत्री कुछ अलग ही नजर आ रहे है।

