राष्ट्रीय

corona: देश में कोरोना हुआ बेलगाम, 24 घंटे में 2.94 लाख से अधिक नए मरीजों की पहचान, 2020 सक्रमितों की मौत

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में कोरोना (Corona) मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश में 24 घंटों में कोरोना के रिकार्ड 2 लाख 94 हजार 115 नए मरीज सामने आए है। जबकि 2020 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 56 लाख 09 हजार 004 हो गई है। जिसमें से 21 लाख 50 हजार 119 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 32 लाख 69 हजार 863 मरीजों ने कोरोना (Corona) को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 82 हजार 570 मरीजों की जान चली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *