BJP: टिका-टिप्पणी छोड़ प्रदेश की जनता के लिए एक करोड़ वैक्सीन बुक करे सरकार : विष्णुदेव साय
संझा बिहनिया रायपुर…. (BJP) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा केंद्र सरकार के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को 1 मई से टीकाकरण पर सवाल उठाने और प्रक्रिया को आपत्तिजनक बताने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव लगातार टीकाकरण को लेकर आपत्ति दर्ज करते रहे हैं। पहले उन्होंने टीकाकरण पर सवाल उठा कर प्रदेश की जनता को भयभीत किया। भ्रम फैलाया और छत्तीसगढ़ में टीकाकरण को लेकर उदासीनता दिखाई जिसका खामियाजा आज छत्तीसगढ़ की जनता कोरोना महामारी के भयावह संकट के रूप में झेलने मजबूर है और आज छत्तीसगढ़ संकट में हैं।
भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि आज भी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 1 मई से टीकाकरण के निर्णय पर अपनी टिका टिप्पणी और राजनीति कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं यह दुर्भग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण महाअभियान पर सवाल उठाने जनता को भयभीत करने और टीकाकरण पर टिका टिप्पणी करने का स्वास्थ्य मंत्री को कोई अधिकार नहीं है।
भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से पूछा हैं कि प्रारम्भ से ही केंद्र सरकार कुशल प्रबंधन क्षमता के साथ नागरिकों को सुरक्षित करने का प्रयास कर रही हैं और लगातार कोरोना के विरुद्ध लड़ाई लड़ रही हैं इस लड़ाई को कांग्रेस के नेता दस जनपद के अपने नेताओं के इशारों पर क्यों कमजोर करना चाहते हैं? क्यों कोरोना से लड़ाई के लिए राज्यों को अधिकार देने की बात करने वाले अधिकार मिलने पर मुंह छुपा रहे हैं।

