राष्ट्रीय

Corona: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17407 नए मरीजों की पुष्टि, अब तक 89 संक्रमितों की मौत

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17407 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 14031 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 89 संक्रमितों की मौत गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 11 लाख 26 हजार 075 हो गई है। जिसमें से 1 लाख 73 हजार 413 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 07 लाख 39 हजार 516 लोगों ने कोरोना (Corona) को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 57 हजार 413 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *