प्रदेश

Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 235 नए केस, रायपुर में भी 67 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 235 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 185 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 3 संक्रमितों की मौत हो गई है।

बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 67, बिलासपुर से 37, दुर्ग से 30, राजनांदगांव से 16, जशपुर से 13, रायगढ़ से 11, बलौदाबाजार से 10, सरगुजा से 8, जांजगीर-चांपा एवं धमतरी से 7-7, कोरिया एवं बस्तर से 4-4, बेमेतरा, गरियाबंद, कोरबा एवं मुंगेली से 3-3, महासमुंद, कबीरधाम एवं दंतेवाड़ा से 2-2, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कांकेर एवं बीजापुर से 1-1 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 3 लाख 13 हजार 534 हो गया है। जिसमें से 2990 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 06 हजार 693 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3851 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *