प्रदेश

cm भूपेश बघेल 17 जनवरी को बलौदाबाजार और महासमुंद जिले के दौरे पर

संझा बिहनिया रायपुर…. मुख्यमंत्री (cm) भूपेश बघेल 17 जनवरी को बलौदाबाजार-भाटापारा जिला और महासमुंद जिले के दौरे पर जाएंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से दोपहर 3 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 3:25 बजे बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के विकासखंड पलारी के ग्राम वटगन पहुंचेंगे और वहां छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री (cm) बघेल शाम 4:35 बजे ग्राम वटगन से रवाना होकर 5:00 बजे महासमुंद जिले के ग्राम मचेवा आएंगे और वहां संभाग स्तरीय साहू युवक युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होकर पत्रिका विमोचन करेंगे और अलंकरण समारोह के कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम (cm) बघेल शाम 6:45 बजे कार द्वारा रायपुर लौट आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *