Corona: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62258 नए मरीजों की पुष्टि
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 62258 नए मरीज सामने आए है। वहीं 30386 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 291 संक्रमितों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 19 लाख 08 हजार 910 हो गई है। जिसमें से 4 लाख 52 हजार 657 एक्टिव मामला है।
वहीं 1 करोड़ 12 लाख 95 हजार 023 लोगों ने कोरोना (Corona) से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 61 हजार 240 मरीजों की मौत हो चुकी है।

