Corona: देश में पिछले 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 53746 नए केस, अब तक 251 मरीजों की मौत
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 53476 नए मरीज सामने आए है। वहीं 26490 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 251 संक्रमितों की जान चली गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में (Corona) कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 17 लाख 87 हजार 013 हो गई है। जिसमें से 3 लाख 91 हजार एक्टिव मामला है।
वहीं (Corona) 1 करोड़ 12 लाख 29 हजार 591 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 60 हजार 726 मरीजों की मौत हो चुकी है।

