Raipur: होली मिलन का हुआ रंगारंग आयोजन, खनक इंटरटेनमेंट ने अपनी लांचिंग की और बनाया होली के पहले होली का माहौल, पहुंची शिखा चिताम्बरे
संझा बिहनिया रायपुर… (Raipur) आज छत्तीसगढ़ी सिनेमा में यू टयूब चेनल खनक इंटरटेनमेंट का आज आगाज हो गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद चेनल के द्वारा रंगारंग होली मिलन का आयोजन किया गया।
जिसमें (Raipur) योगेश अग्रवाल, अशोक तिवारी, शिखा चिताम्बरे, सीमा सिंह, राखी सिंह, सुमित्रा साहू, दिनेश साहू, शिवानी चौधरी, जसबीर कोमल, चंदन दीप, प्रदीप कौशिक समेत बड़ी संख्या में कलाकार उपस्थित रहे।
सभी का गुलाल लगा के सुमित्रा साहू और विद्या सिंह ने स्वागत किया और सभी का आभार माना। (Raipur) योगेश अग्रवाल ने कलाकारों की हौसला आफजाई की और गाना भी गाया, शिखा भी गानों पर थिरकि, सभी ने खूब एन्जॉय किया।

