Corona: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 322 नए केस, राजधानी में भी 97 संक्रमित
संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना (corona) के 322 नए मरीज सामने आए है। वहीं 520 संक्रमितों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 3 संक्रमितों की मौत हो गई है।
बीते 24 घंटों में कोरोना (corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 97, दुर्ग से 50, धमतरी से 22, बिलासपुर एवं सूरजपुर से 18, कोरबा से 16, महासमुंद से 15, राजनांदगांव से 13, रायगढ़ से 11, जशपुर से 9, कोरिया से 7, गरियाबंद एवं बलौदाबाजार से 6-6, जांजगीर-चांपा, बस्तर एवं कांकेर से 5-5 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 05 हजार 689 हो गई है। जिसमें से 4124 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 97 हजार 859 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3706 लोगों की मौत हो चुकी है।

