प्रदेश

Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में मिले कोरोना के 1147 नए मरीज, राजधानी में भी 199 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में बीते 24 घंटा में कोरोना (corona) के 1147 नए मरीज सामने आए है। वहीं 1859 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई है।

प्रदेश में शनिवार को कोरोना (corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 199, बिलासपुर से 99, दुर्ग से 96, धमतरी से 74, सरगुजा से 71, रायगढ़ से 68, जांजगीर-चांपा से 64, बालोद से 60, राजनांदगांव से 57, महासमुंद से 55, जशपुर से 41, बलौदाबाजार से 39, कोरबा से 36, सूरजपुर से 34, कोरिया से 26, बेमेतरा से 19, कबीरधाम से 15 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 2 लाख 81 हजार 654 हो गई है। जिसमें से 10517 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 67 हजार 751 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3386 लोगों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *