chhattisgarh: भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं सहप्रभारी आज आ रहे तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा में
संझा बिहनिया रायपुर…. भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी. पुरेन्दश्वरी व सह प्रभारी श्री नितिन नबीन कल तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे है। प्रदेश प्रभारी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय व सह प्रभारी के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय प्रवास कार्यक्रम में साथ रहेंगे। नेता द्वय कल सुबह 09.30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे। नेता द्वय सुबह 10ः30 से 12.00 बजे तक पहली बैठक में उपस्थित रहेंगे।
इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री व प्रदेश महमंत्री शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 से दोपहर 2 बजे तक संभागीय प्रभारी, जिला प्रभारी, सहप्रभारी और प्रदेश मोर्चा की बैठक लेंगे। नेता द्वय 3.30 बजे निरंजन धर्मशाला में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के भ्रातशोक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी. पुरेन्दश्वरी 4 जनवरी को बलौदाबाजार जिले में तथा 05 जनवरी 2021 को महासमुंद जिले में भाजपा जिला कार्यालय में विभन्न स्तर की बैठकें लेंगी। प्रदेश प्रभारी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय रहेंगे।
प्रदेश सह प्रभारी श्री नितिन नबीन 4 जनवरी को मुंगेली जिले तथा 5 जनवरी को बेमेतरा जिले में भाजपा जिला कार्यालय में विभन्न स्तर की बैठकें में शामिल होंगे। सह प्रभारी के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय प्रवास कार्यक्रम में साथ रहेंगे तथा मुंगेली जिले के प्रवास के दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी साथ रहेंगे।

