Raipur: विधायक कुलदीप जुनेजा ने किया कोरोना वारियर्स डॉक्टरों का सम्मान
संझा बिहनिया रायपुर…. (Raipur) रायपुर उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने देवेंद्र नगर में रायपुर एम्स हॉस्पिटल एवं मेकाहारा के वरिष्ठ डॉक्टरों का सम्मान किया, जिनके अथक प्रयास, मेहनत एवं सेवा के कारण से अनेकों कोरोना प्रभावित मरीज स्वस्थ्य हुए।
इस दौरान (Raipur) एम्स के डायरेक्टर वरिष्ठ डॉक्टर श्री नितिन नागरकर एवं मेकाहारा के डॉक्टर श्री सुंदरानी जी का सम्मान किया गया, कोरोना काल में इन डॉक्टरों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए संक्रमित लोगों के लिए अपनी सेवाएं दी ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से (Raipur) महापौर एजाज ढेबर, श्रीमती जुनेजा सुरेश चन्नावार, रितेश त्रिपाठी, अमितेष भारद्वाज,एल्डरमैन सुनील भुवाल, सुनील छतवानी,संजय पाठक, गोवर्धन शर्मा,जैन समाज की राखी पोरवाल मनोज राठी, ठाकुरराम साहू,सत्तू सिंह, तरुणेश परिहार, व देवेंद्र नगर जैन समाज की सामाजिक महिलागण मौजूद रहे।

