प्रदेश

Corona: प्रदेश में आज सामने आए कोरोना के 661 नए मरीज, 5 संक्रमितों की मौत

संझा बिहनिया रायपुर…. (corona) प्रदेश में रविवार कोरोना के 661 नए मरीज सामने आए है। वहीं 632 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 5 संक्रमितों की मौत हो गई है।

प्रदेश में आज जो कोरोना (corona) के नए मरीजों की पहचान हुई है, उसमें रायपुर से 123, दुर्ग से 114, बिलासपुर से 57, रायगढ़ से 42, राजनांदगांव से 39, बालोद एवंस महासमुंद से 34-34, सरगुजा से 25, जांजगीर-चांपा से 22, कोरिया एवं धमतरी से 19-19, कबीरधाम से 17, कोरिया एवं जशपुर से 16-16, बेमेतरा एवं कोंडागांव से 14-14, सूरजपुर से 13, बलौदाबाजार से 12 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 2 लाख 89 हजार 231 हो गई है। जिसमें से 8967 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 76 हजार 774 लोगों को स्वस्थ होन के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3490 लोगों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *