प्रदेश

Chhattisgarh: नवलदास मानिकपुरी बने विचार मंच के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) राहुल गांधी विचार मंच की कोर कमेटी की सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायकों मे से एक नवलदास मानिकपुरी को अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
काफी सक्रिय, सरल ,ऊर्जावान व प्रसिद्ध लोकगायक नवलदास मानिकपुरी को उनकी लगातार सक्रियता एवं जनसेवा के कारण यह दायित्व दिया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी केके वर्मा ने नवलदास मानिकपुरी को इस नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई दी है। (

Chhattisgarh) उन्होंने कि इनके कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात होने के साथ ही पिछड़ा वर्ग के लोगों को ताकत मिलेगी और पिछड़ा वर्ग के लोग संगठित होंगे ,जिससे छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कांग्रेस पार्टी और भी मजबूत होगी । श्री दास जी अपने नियुक्ति पर राहुल गांधी विचार मंच के समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *