प्रदेश

chhattisgarh युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 6 फरवरी से

संझा बिहनिया रायपुर…. (chhattisgarh) प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से तीन दिवसीय युवा क्रांति बनियादी प्रशिक्षण शिविर 6 से 8 फरवरी तक लगाई जाएगी। ये शिविर राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित शगुन फार्म में लगेगी। ये जानकारी को पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी एवं प्रदेश युवा कांग्रेस के ट्रेनिंग चेयरमैन अशरफ हुसैन ने पत्रकारवार्ता में दी है।

(chhattisgarh) कांग्रेस पार्टी में युवाओं को वैचारिक रूप से मजबूत एवं राजनीतिक रूप से जागरूक कर देश की वर्तमान चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इस बुनियादी प्रशिक्षण शिविर में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय ट्रेनिंग प्रभारी सीताराम लांबा की अध्यक्षता वाली सात सदस्यीय दल युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के इतिहास और विचारधारा की जानकारी देने के साथ ही चुनाव प्रबंधन, बूथ प्रबंधन, मीडिया एवं सोशल मीडिया से जुड़ी बारीकियों की जानकारी भी प्रदान करेगी।

युवा कांग्रेस के इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) कांग्रेस के सह प्रभारी चंदन यादव एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा किया जाएगा एवं इस प्रशिक्षण शिविर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों समेत छत्तीसगढ़ से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *