प्रदेश

chhattisgarh में आज कोरोना के 14250 नए मरीजों की पहचान, रायपुर में भी 3960 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. (chhattisgarh) प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 14250 नए मरीज मिले हैं। वहीं 2529 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 73 मरीजों की मौत हो गई है।

(chhattisgarh) आज जो कोरोना के नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 3960, दुर्ग से 1647, राजनांदगांव से 1254, बालोद से 326, बेमेतरा से 391, कबीरधाम से 265, धमतरी से 382, बलौदाबाजार से 686, महासमुंद से 300, गरियाबंद से 333, बिलासपुर से 923, रायगढ़ से 444, कोरबा से 741, जांजगीर-चांपा से 448, मुंगेली से 333, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 123, सरगुजा से 214, कोरिया से 198, सूरजपुर से 271, बलरामपुर से 95, जशपुर से 461, बस्तर से 77, कोंडागांव से 84, दंतेवाड़ा से 67, सुकमा से 7, कांकेर से 177, बीजापुर से 9 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश (chhattisgarh) में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख 86 हजार 244 हो गई है। जिसमें से 1 लाख 18 हजार 636 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 62 हजार 301 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 5307 संक्रमितों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *