प्रदेश

Chhattisgarh: जांजगीर में आज किसान सम्मेलन, सीएम देंगे 1245 कार्यों की सौगात

संझा बिहनिया रायपुर….  (Chhattisgarh) जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में आज  किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल  जिले को 1082.46 करोड रुपए की लागत के 1245 विभिन्न कार्यों की सौगात देंगे।

सम्मेलन में वे जिले के 1051 हितग्राहियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभान्वित करेंगे। (Chhattisgarh) जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में वृहद किसान सम्मेलन विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास और शासन की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने मुख्यमंत्री बघेल के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

(Chhattisgarh) कार्यक्रम में 292.10 करोड़ रूपए के 419 कार्यों का लोकार्पण एवं 820.93 करोड़ रूपए के 836 कार्यो का भूमि होगा। इनमे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 31 करोड़ 49 लाख रुपए के 228 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 514.15 करोड रुपए की 68 कार्य, जल संसाधन विभाग के 19.235 करोड़ रूपए के 04 कार्य, स्कूल शिक्षा विभाग के 1.21 करोड़ रूपयें के 03 कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के 15.56 करोड़ रूपयें के 12 कार्य शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *