प्रदेश

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 जनवरी से बिलासपुर संभाग के दौरे पर, आज पहुंचेंगे रायगढ़

संझा बिहनिया रायपुर…. (chhattisgarh) मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 02 जनवरी से बिलासपुर संभाग के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री 02 जनवरी को रायगढ़ जिले के प्रवास पर पहुंचेंगे और वहां से 3 जनवरी को बिलासपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 4 जनवरी को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 02 जनवरी शनिवार को रविशंकर स्टेडियम हेलीपेड दुर्ग से दोपहर 1 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर दोपहर 2 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे। (chhattisgarh) मुख्यमंत्री श्री बघेल 2.10 बजे से लेकर 3.10 बजे तक रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही वहां आम सभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल संध्या 4 बजे रायगढ़ से ग्राम सम्बलपुरी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा वहां गौठान का निरीक्षण करने के पश्चात 4.50 बजे रायगढ़ स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल (नटवर स्कूल) का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात बाबा धाम ग्राम कोसमनारा में बाल उद्यान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

(chhattisgarh) मुख्यमंत्री कोसमनारा से 6.20 बजे केन्द्रीय विद्यालय मैदान पहंुचेंगे और वहां कुपोषण मुक्त ग्राम के सरपंच, महिला समूह एवं युवा प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात और चर्चा करेंगे। शाम 7.05 बजे श्री बघेल रायगढ़ सर्किट हाउस पहुचेंगे तथा विभिन्न संगठन प्रमुखों, समाज प्रमुखों, युवा प्रतिनिधि मण्डल एवं अधिकारियों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम रायगढ़ में करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *